News PR Live
आवाज जनता की

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में हजारों कार्यकर्ता शामिल, बिहार से दिल्ली तक नारा बुलंद

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। बीते 20 दिनों से राहुल गांधी के नेतृत्व में जारी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में हजारों, हजार की संख्या में शामिल स्थानीय लोग अपने, अपने हाथों में घरेलू गैस सिलिंडर की फोटो लेकर निकल पड़े। गैस सिलेंडर पर पूर्व की यूपीए सरकार के समय का मूल्य और आज की भाजपा सरकार का मूल्य को दर्शाते हुए नारा महंगाई का जाल तोड़ो, भारत जोड़ो, भारत जोड़ो बुलंद किया।

- Sponsored -

- Sponsored -

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्यों ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ऐतिहासिक 3570 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा में बढ़ती हुई कमरतोड़ महंगाई से त्रस्त गरीब और मध्यवर्गीय परिवार के लोग लाखों, लाख की संख्या में शामिल हो कर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के नेता कार्यकर्ता के साथ कदम से कदम मिलाकर आवाज बुलंद कर रहे हैं। नेताओं ने कहा कि आज डीजल, पेट्रोल, का मूल्य 100₹/लीटर तो घरेलू गैस का मूल्य 1200₹/सिलिंडर होने तथा खाने, पीने के समान के मूल्य आसमान छूने से आमजन त्राहि त्राहि कर रहे हैं।

नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सर्वमान्य नेता, देश के लोकप्रिय, जनप्रिय नेता राहुल गांधी के आहवान पर कांग्रेस पार्टी के नेता कार्यकर्ता देश की महान जनमानस से महंगाई, बेरोजगारी, सहित सभी जनविरोधी मुद्दो पर रूबरू होते हुए पैदल उनके घर, दरवाजे पर बाते करते उन्हे अपनी कारवां में शामिल करते चल रही है। नेताओं ने कहा कि आज गया में भी स्थानीय टावर चौक पर अपने-अपने हाथों में सिलेंडर की फोटो, पार्टी झंडा लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर बढ़ती हुई महंगाई पर आवाज बुलंद किया।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.