कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव के द्वारा सैकड़ों गरीबों असहाय के बीच कंबल का किया गया वितरण

Patna Desk

 

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

 

जिले के कुदरा प्रखंड अंतर्गत कदइ गांव मे कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव उपेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा सैकड़ों गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया।

आपको बताते चलें कि उपेंद्र प्रताप सिंह पूरे वर्ष गरीबों की सेवा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। किसी गरीब के सुख दुख में उनके द्वारा यथाशक्ति सहयोग किया जाता है। इतना ही नहीं कोई गरीब किसी समस्या को लेकर उनके यहां जाता है तो उसके लिए तन मन धन से उसका सहयोग करते हैं। वही उनके द्वारा प्रत्येक वर्ष अपने क्षेत्र के गरीब एवं असहाय लोगों के बीच ठंड के मौसम में कंबल का वितरण किया जाता है।

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी उनके द्वारा सैकड़ों की संख्या में गरीबों एवं असहाय महिलाएं एवं बुजुर्गों के अलावे नी सहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। उनके कार्य से क्षेत्र के गरीब गुरबा लोग उनकी काफी सराहना के साथ-साथ आशीर्वाद देते रहते हैं वही कंबल पा कर गरीब एवं असहाय लोगों ने खूब आशीर्वाद दिए हैं।

Share This Article