कांवड़ यात्रा करके भगवान शिव को जल अर्पित करने सात समुंदर पार से पहुंची महिला, पैदल कांवड़ यात्रा देखने के लिए बिहारी युवक से रचाया विवाह

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। भागलपुर के सुल्तानगंज में सावन के पावन महीना में यूं तो देश के कई हिस्सों सहित पड़ोसी देश नेपाल, भूटान से श्रद्धालू सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ धाम के गंगा घाट से जल भर कर देवघर भगवान भोलेनाथ को जल अर्पण करने जाते हैं। इस सावन सात समंदर पार कर शिव कि महिमा से रूबरू होने इंग्लैंड से रेबीका सुल्तानगंज पहुंची। रेबीका इंग्लैंड में एक टीचर है। रेबीका इंग्लैंड में रह रहे भारतीय से 110 किलोमीटर पैदल कांवर यात्रा के बारे सुनी थी।

तब रेबीका को इस पैदल यात्रा को करीब से देखने कि उत्सुकता हुई। जिसके बाद से उसने सुल्तानगंज आने की ठान ली। पैदल कांवर यात्रा देखने के लिए रेबीका ने भागलपुर के पनसल्ला निवासी उत्सव से शादी रचा ली। उत्सव कई सालों से इंग्लैंड में नौकरी करता है। रेबीका को पता था कि पैदल कांवर यात्रा सावन के पावन माह मे शुरू होती है और फिर सावन माह आने से पहले ही रेबीका अपने पति उत्सव को सुल्तानगंज ले जाने कि जिद करने लगी।

जिसके बाद उत्सव रेबीका को लेकर सुल्तानगंज पहुंचा। सुल्तानगंज में श्रद्धालुओं में भगवान भोलेनाथ के प्रति श्रद्धा देख अचंभित हुई। इस दौरान रेबीका अजगैबीनाथ गंगा घाट पर शिव के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए माँ गंगे को प्रणाम कर सिर पर गंगा जल छींटकर आशीर्वाद लिया। वहीं उत्सव ने बताया कि रेबीका हिन्दू धर्म और भगवान भोलेनाथ के प्रति लोगों कि श्रद्धा देख काफ़ी प्रभावित है और बार बार पैदल कांवर यात्रा को नजदीक से देखने कि जिद करती थी। जिसके बाद से मुझे रेबीका को सुल्तानगंज आना पड़ा।

रिपोर्ट … श्यामानंद सिंह, भागलपुर

Share This Article