मुंगेर कांवरिया पथ पर डीएसपी व थानाध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित सेवा शिविर में कांवरियां की सेवा में लीन दिखे तारापुर पुलिस बल के जवान। कांवरिया के बीच, फल, शरबत, ठंडा पानी और चाय का की वितरण।
दरअसल मुंगेर कांवरिया पथ सरकारी धर्मशाला गोगाचक के समीप तारापुर एसडीपीओ पंकज कुमार,थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन के नेतृत्व में लगाये गये सेवा शिविर में दर्जनों पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल के महिला व पुरूष जवानों ने कांवरियों को चाय,शर्बत,नींबू पानी,पानी, चॉकलेट, आइसक्रीम,केला,सेब व अन्य फल भेंट कर कांवरियों की निस्वार्थ भाव से सेवा किया। पुलिस के पदाधिकारियों व जवानों को कांवरियों की सेवा करते देख स्थानीय लोगों व कांवरियों ने भूरी भूरी इनकी सराहना करते हुए समाज के लिए इसे प्रेरणादायक बताया। सेवा भाव में लगे पदाधिकारियों के परिवार के सदस्यों के साथ स्थानीय कुछ महिलाऐं भी कांवरियों की सेवा में लग गई।