कांवरियों से भरी पिकअप में स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, दो गंभीर रूप से घायल

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। भागलपुर के सुल्तानगंज से जल भर कर तेलडीहा मंदिर जा रहे पिकअप गाड़ी को सामने से आ रही स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। पिकअप पर कांवरिया सहित डीजे लोड था। जिसमें 2 कांवरिया गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसको इलाज के लिए मायागंज लाया गया। जिसमें 1 कांवरिया की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

बता दें कि यह टक्कर काफी जोरदार थी। दोनों कांवरियों की रसगुल्ला शाहकुंड के रहने वाले गोविंद कुमार और धर्मेंद्र कुमार के रूप में पहचान हुई है। वहीं गोविंद कुमार की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। धर्मेंद्र कुमार अभी इलाज के बाद ठीक हैं। इसके अलावा भी कुछ कांवरियों को चोट लगी थी , वह सभी घटनास्थल के आसपास ही स्थानीय चिकित्सालय में अपना उपचार करा कर अपने अपने घर लौट गए।

रिपोर्ट-श्यामानंद सिंह भागलपुर

Share This Article