काफिले से हटे और झड़प में अटके…

NewsPR Live

UP – हाथरस जा रहे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के कार को नोएडा के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर पुलिस ने रोक दिया। कार रोकने के कारण प्रियंका और राहुल गांधी पैदल ही हाथरस के लिए निकल पड़े। इस दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की झड़प यूपी के पुलिस से हो गई।

इस झड़प में राहुल गांधी गिर पड़े जिसके बाद उनका गुस्सा फूट पड़ा और कहा यूपी में क्या कोई आम आदमी नहीं चल सकता। यूपी के लौ एंड ऑर्डर पर सवाल उठाया। RSS और भाजपा पर सवाल खड़े किए और कहा आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। इस सिलसिले में प्रियंका गांधी ने कहा कि आज यूपी में जंगलराज है। महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी योगी जी को लेनी होगी।

Share This Article