कार्तिक पूर्णिमा को तैयारी में जुटे नगर निगमकर्मी

Patna Desk

 

NEWSPR DESK- छठ महापर्व के सफल आयोजन के उपरांत पटना नगर निगम द्वारा कार्तिक पूर्णिमा की तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही है। गौरतलब है कि 8 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालु अपने परिवार के सदस्यों के साथ गंगा स्नान करने आते हैं। जिसे लेकर घाटों पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ होती है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गंगा घाटों पर विशेष इंतजाम किए जा रहे है।

गंगा स्नान के लिए कार्तिक पूर्णिमा में कार्यों को ससमय पूरा करने के लिए नगर आयुक्त द्वारा निर्देश दिया गया है। गंगा घाट पहुंच पथ के निर्माण के साथ मृट्टी का समतलीकरण, घाटों की सफाई एवं बैरिकेडिंग की जा रही है।

इसके साथ ही सभी घाटों पर प्रकाश व्यवस्था के लिए लाइटों का अधिष्ठापन एवं मैनटेनेंस भी किया जा रहा है। पटना नगर निगम द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी, अभियंता एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा स्थल निरीक्षण कर कार्य का निरीक्षण भी किया जा रहा है। पटना नगर निगम के साथ अन्य विभागों के साथ समन्वयय बनाकर सभी कार्यों को ससमय पूरा करने के लिए पदाधिकारियों को नगर आयुक्त द्वारा निर्देश दिया गया है।

पटना नगर निगम द्वारा गंगा घाटों को सफाई करने के साथ पेंटिंग के माध्यम से सजाया गया है। छठ के दौरान से ही विभिन्न गंगा घाटों पर 3D पेंटिंग के माध्यम से चित्र दर्शाया गया है। कार्तिक पूर्णिमा के दौरान भी सभी घाटों पर सुंदर पेंटिंग एवं कलाकारी नजर आएगी पटना स्मार्ट सिटी द्वारा छात्र दिन रात जुट कर कार्य को पूर्ण करने में लगे हुए हैं।

Share This Article