कार्यकर्ताओं की मांग – चकाई विधानसभा से भाजपा लड़े चुनाव

PR Desk
By PR Desk

जमुई। जिले के चकाई विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। जिनमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि इस बार सीट से भाजपा चुनाव लड़े। जिले में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भरोसा दिलाया है कि अगर भाजपा इस सीट से चुनाव लड़ती है तो निश्चित रूप से जीत होगी। 2015 में यहां राजद ने जीत हासिल की थी।

भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय प्रदीप कुमार की पुण्यतिथि पर जुटे भाजपा नेताओं ने कहा है कि चकाई विधानसभा से भाजपा का ही उम्मीदवार हो गठबंधन भी हो लेकिन चकाई विधानसभा से भाजपा का उम्मीदवार हो भाजपा के वरिष्ठ नेता अंगराज राय जी ने कहा कि यहां आज से नहीं 1977 के बाद से भाजपा ने इस सीट पर लगातार जीत हासिल की है।

वहीं सोनो से आए भाजपा नेता रंजीत सिंह ने कहा कि भाजपा का संगठन चकाई विधानसभा में बहुत मजबूत है साथ ही चकाई के प्रखंड अध्यक्ष शालिग्राम पांडे ने भी अपनी बात रखते हुए कहा कि हम लोग हर हाल में यह चाहते हैं कि भाजपा का उम्मीदवार हो साथ ही यह भी कहा कि हमारा संगठन मजबूत है भाजपा के प्रवक्ता धर्मवीर आनंद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन की पार्टी है और मेरा संगठन जन जन तक है इसलिए यह जीत अवश्य होगी।

पार्टी नेताओं ने कहा कि कई नेता ने अपनी बात रखी और सब ने यही बात कहा कि भाजपा एक संगठन की पार्टी है जन-जन की पार्टी है गांव से लेकर शहर तक हर घर-घर तक इसके कार्यकर्ता है इस संगठन में इतनी शक्ति है कि अगर हम गठबंधन के उम्मीदवार को जिता सकते हैं तो अपने भी उम्मीदवार को भारी मतों से विजय दिलाएंगे।

पिछली बार एनडीए की तरफ से लोजपा ने लड़ा था चुनाव

भाजपा नेताओं ने बताया कि 1977 से लगातार भाजपा इस सीट पर जीतती रही है। लेकिन 2015 के विधानसभा चुनाव में एनडीए की तरफ से लोजपा उम्मीदवार ने यहां से चुनाव लड़ा था। वहीं जदयू और राजद ने गठबंधन कर चुनाव लड़ा था। जिसमें राजद को यह सीट मिली थी। फिलहाल इस सीट पर राजद की ही कब्जा है। अब चकाई में जीत हासिल करने के लिए जरुरी है कि भाजपा फिर से अपनी सीट से चुनाव लड़े।

पार्टी नेताओं ने अपनी मंशा से आलाकमान को अवगत करा दिया है।अब देखना यह है कि इन कार्यकर्ताओं और नेताओं की बात आलाकमान किस ढंग से सुनने और समझने का काम करता है क्योंकि अभी का राजनीतिक गठबंधन का राजनीति है और यहां ऊंट किस करवट बैठता है आने वाला समय ही बताएगा।

Share This Article