कावरियों से लदी वाहन हुई दुर्घटनाग्रस्त, एक महिला की मौ’त, कई लोग घायल..चक्का ब्ला’स्ट करने से हादसा

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के शेखपुरा से है। जहां कावरियों से लदे एक वाहन दुर्घटना में वाहन पर सवार आधा दर्जन कावरिया जख्मी हो गए। बताया जा रहा कि वाहन का चक्का ब्लास्ट कर गया। जिसके चलते सभी लोग घायल हो गए। आनन फानन में इलाज के लिए लोगों को सदर अस्पताल लाया गया। घटना शाहपुर-शेखपुरा मुख्य सड़क मार्ग स्थित कुसुंभा थाना के पास की है। वहीं बताया जा रहा कि इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई है।

मृतका की पहचान भरत राय की पत्नी 38 वर्षीय रीता देवी बताई गई है। वहीं घायलों की पहचान राज्य के मुजफ्फरपुर जिला के खोजापकरी गांव निवासी 52 वर्षीय विश्वनाथ राय एवं राजेंद्र राय की पत्नी 50 वर्षीय राजकली देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा कि बोलेरो पिकप वेन वाहन पर सवार होकर देवघर से लौट रहे थे।

सदर प्रखंड के कुसुंभा ओपी अंतर्गत किऊल -गया रेलखंड पर अवस्थित रेलवे गुमटी के पास अचानक वाहन का पिछला चक्का ब्लास्ट कर गया। जिसके कारण वाहन चालक संतुलन खो बैठा और वाहन के पीछे बैठे दो महिला कावरिया सहित तीन कांवरिया सड़क पर आ गिरे। जिसके बाद उनको अस्पताल लाया। जहां महिला की मौत हो गई। बाकियों का इलाज चल रहा।

Share This Article