किन्नरों द्वारा किया गया मतदान के लिए जागरूक

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

गया -अखिल भारतीय किन्नर सदाबहार विकास समिति के द्वारा गया शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस जागरूकता अभियान में किन्नर समाज के साथ गया लोकसभा के मतदाता भी शामिल हो रहे हैं। इस मतदाता जागरूकता का मुख्य उद्देश्य है की सबसे पहले मतदान फिर जलपान उसके बाद कोई काम।

इस मतदाता जागरूकता अभियान के बारे में अखिल भारतीय किन्नर सदाबहार विकास समिति के कोषाध्यक्ष सुरेश किन्नर ने गया लोकसभा के सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा है कि मतदान हम सब का अधिकार है, इस लोकतंत्र के महापर्व में हम सभी मतदाताओं को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए और एक अच्छे जनप्रतिनिधि का चयन कर लोकसभा में भेजें। हम अपने बच्चों के अच्छे भविष्य के बारे में सोच और एक सही राजनेता चुने जो हमारा देश और हमारे राज्य का विकास करें। उन्होंने कहा कि पहले मतदान करें फिर जलपान करें फिर कोई काम करें। हम शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर गीत, नृत्य के माध्यम से लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक कर रहे हैं और मतदान का सही उपयोग करने के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article