News PR Live
आवाज जनता की

किशनगंज: मुखिया प्रतिनिधि फुरकान आलम को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर अवस्था में सिलीगुड़ी अस्पताल रेफर

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क: मुखिया प्रतिनिधि फुरकान आलम को चुनाव प्रचार के दौरान दुर्गापुर एवं झांगीदिघी के बीच अपराधियों ने गोली मार दी। जिसके बाद इलाज के लिए किशनगंज एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया।वहीं प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सिल्लीगुड़ी रेफर किया गया।

बता दें कि गोली उनके सीने में पसली में अटकी हुई है। सूचना पर जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक कोचाधामन मुजाहिद आलम एमजीएम पहुंच कर डाक्टरों से इलाज के संबंध में बात की। इसके साथ ही उनके परिजनों एवं समर्थकों से घटना के संबंध में बात की।

- Sponsored -

- Sponsored -

डाक्टरों के अनुसार सिल्लीगुड़ी में आपरेशन के बाद गोली को बाहर निकाला जायेगा। पुलिस प्रशासन से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की।

किशनगंज से शबनम खान की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.