कृषि मंत्री ने बताया आखिर क्यों बिहार के किसानों को नहीं मिल पा रहा खाद्य, किसान क्यों हो रहे परेशान

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार के किसान खाद की किल्लत को लेकर बार बार सरकार से गुहार लगा रहे। अपनी परेशानी व्यक्त कर रहे। रबी फसल लगाने के लिए खाद की जरूरत होती है, लेकर खाद के अभाव में फसल की रोपाई समय पर नहीं करवा पा रहे। वहीं इसे लेकर कृषि मंत्री ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने बताया कि किसान किस कारण से परेशान हैं और उनकी परेशानी का क्या हल है।

बता दें कि कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा है कि खाद की किल्लत को बहुत जल्द दूर करने के लिए सरकार काम कर रही है। केंद्र सरकार से वार्ता हो रही है। 1 सप्ताह के अंदर बिहार को खाद उपलब्ध हो जाएगा। उन्होंने कहा कोरोना संकट का असर खाद आपूर्ति पर असर पड़ा है।

विदेशों से 40 फीसदी खाद इम्पोर्ट करना पड़ता है। कोरोना के कारण उत्पादन पर भी असर पड़ा है लेकिन जल्द हालात सामान्य होंगे। किसान dap की जगह npk का इस्तेमाल करें।  मेरी किसानों से अपील है की रासायनिक खाद का इस्तेमाल कम करें। हमारे पास रासायनिक खाद के विकल्प भी मौजूद हैं.विकल्प पर ध्यान दें किसान।

Share This Article