कृषि विभाग के संचालित योजनाओं में भगवानपुर प्रखंड की स्थिति खराब, गायब मिले प्रखंड कृषि पदाधिकारी।

Patna Desk

 

कैमूर, शनिवार को जिला पदाधिकारी कैमूर सावन कुमार की अध्यक्षता में उर्वरक निगरानी समिति एवं कृषि टास्क फोर्स से संबंधित बैठक की गई और निम्नवत दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में रबी फसल के जिला स्तर पर अच्छादन की समीक्षा की गई थी। कृषि विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं में भगवानपुर प्रखंड का परफॉर्मेंस काफी खराब पाया गया। साथी ही बैठक में प्रखंड कृषि पदाधिकारी भगवानपुर बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाए गए। उक्त लापरवाही एवं कार्य शिथिलता के लिए प्रखंड कृषि पदाधिकारी भगवानपुर से स्पष्टीकरण की मांग करते हुए प्रपत्र क गठित कर सचिव को भेजने का निर्देश दिया गया। प्रखंड कृषि पदाधिकारी भभुआ 5 माह पूर्व योगदान करने के बाद से अभी तक अनुपस्थित है। अनुपस्थिति के संबंध में उनके द्वारा कोई सूचना नहीं दिया गया है। जिला कृषि पदाधिकारी को विभाग से पत्राचार करने का निर्देश दिया गया। बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, सहायक निदेशक उद्यान, सहायक निदेशक भूमि संरक्षण सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Share This Article