कैमूर एडीएम ने जनता दरबार में 30 फरियादियों की सुनी फरियाद।

Patna Desk

 

कैमूर डीएम सावन कुमार कैमूर जिले के समाहरणालय में हर दिन जनता दरबार का आयोजन करते है। जिसका उद्देश्य जिले के लोगों की समस्या को सुनकर उनका समाधान करना है। जनता दरबार में हर दिन फरियादी फरियाद भी लेकर पहुंचते हैं और डीएम साहब उन फरियादियों की फरियाद भी सुनते है। इसी क्रम में गुरुवार को समाहरणालय में लगाये गये जनता दरबार में कैमूर डीएम के निर्देश पर एडीएम संजय कुमार ने 30 फरियादियों की फरियाद सुनी। बता दें कि गुरुवार को जिला अपर समाहर्ता कैमूर के द्वारा जनता दरबार में कुल 30 आवेदन प्राप्त हुए । ज्यादातर मामले भूमि विवाद से संबंधित थे। जिला अपर समाहर्ता द्वारा प्राप्त आवेदनों के त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया।

Share This Article