कैमूर एसपी ने सात पुलिस पदाधिकारियों को किया इधर से उधर ।

Patna Desk

 

कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा ने जिले के सात पुलिस पदाधकारियों को इधर से उधर किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी ने बताया है कि जिले के निम्न पुलिस पदाधिकारियों को नये पुलिस थानों में पदस्थापित किया गया है। जिसमें पुअनि श्वेता कुमारी को जो वर्तमान में पुलिस केंद्र भभुआ में है उनका नवपदस्थापन भभुआ थाना में किया गया है। इसी तरह पुअनि नीतू कुमारी वर्तमान में कुढनी थाना में है उनका नवपदस्थापन महिला थाना में किया गया है। पुअनि शांतनु कुमार जो वर्तमान में पुलिस केंद्र भभुआ में है उनका नवपदस्थापन भभुआ थाना में किया गया है। वहीं पुअनि प्रमोद कुमार को वर्तमान में भभुआ थाना में है उनका नवपदस्थापन चैनपुर थाना, सअनि शैलेंद्र कुमार वर्तमान में यातायात मोहनिया में है उनका नवपदस्थापन चैनपुर थाना में किया गया है। सअनिल अर्जुन प्रसाद मंडल जो वर्तमान में चैनपुर थाना में है उनका पदस्थापन मोहनिया यातायात में किया गया है। प्रशिक्षु पुअनि मधु कुमार जो वर्तमान में भगवानपुर में है उनका नवपदस्थापन कुढनी थाना प्रभारी महिला हेल्प् डेस्क पर किया गया है।

Share This Article