कैमूर के डीड़खीली टोल प्लाजा और उत्पाद चेकपोस्ट का डीआईजी ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिये निर्देश।

Patna Desk

 

कैमूर जिले दुर्गावती पहुंचे शाहाबाद रेंज के डीआईजी नवीन चंद्र झा ने डीड़खीली टोल प्लाजा और उत्पाद विभाग के चेकपोस्ट का जायजा लिया। वही उनके द्वारा वहा पर उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया।

मीली जानकारी के अनुसार मंगलवार को देर साम शाहाबाद रेंज के डीआईजी नवीन चंद्र झा कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र स्थित डीड़खीली टोल प्लाजा और उत्पाद विभाग के चेकपोस्ट का जायजा लिया । वही उनके द्वारा वहां पर उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों से बात किया गया और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक कैमूर ललित मोहन शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय साकेत कुमार, एसडीपीओ मोहनिया फैज अहमद, मोहनिया थाना अध्यक्ष लल्लन प्रसाद, दुर्गावती थाना अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह सहित काफी संख्या में पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article