कैमूर के मुंडेश्वरी धाम में मनाया जाएगा शाहाबाद महोत्सव।

Patna Desk

 

कैमूर। शनिवार को कैमूर जिले में शाहाबाद महोत्सव मनाया जाएगा शाहाबाद महोत्सव मनाने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सभी तैयारी के साथ 2 दिसंबर शनिवार को कैमूर जिले के भगवानपुर प्रखंड में अवस्थित मां मुंडेश्वरी धाम परिसर में शाहाबाद महोत्सव का भव्य आयोजन होगा। आयोजित होने वाले शाहाबाद महोत्सव में भोजपुरी के गायक व दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी, लोक गायिका नेहा सिंह राठौड़ के साथ-साथ कई लोग अपने कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे। शाहाबाद महोत्सव मनाने को लेकर माता मुंडेश्वरी धाम पहाड़ी के नीचे स्थित रंग मंच पर सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है। निर्धारित समय पूर्वाहन 11 बजे से अपराह्न 5 बजे तक निर्धारित किया गया है । शाहाबाद महोत्सव के आयोजन को लेकर शाहाबाद महोत्सव समिति के संस्थापक अखिलेश कुमार से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि शाहाबाद महोत्सव मनाने को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। शनिवार को आयोजित होने वाले इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव को सफल बनाने के लिए कई बैठक आयोजित किया गया। इसके बाद सभी तैयारियां पूरी होने के साथ शनिवार को शाहाबाद महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

Share This Article