कैमूर पहुंचे शाहाबाद के पुलिस उप महानिरीक्षक, भभुआ एसडीपीओ कार्यालय का किया जांच।

Patna Desk

 

कैमूर,शुक्रवार को शाहाबाद के पुलिस उपमहानिरीक्षक कैमूर के भभुआ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भभुआ कार्यालय परिसर का जांच किया। साथ ही उन्होंने पुलिस पदाधिकारी को दिशा निर्देश दिया गया। दरअसल, शुक्रवार को पुलिस उपमहानिदेशक शाहाबाद के भभुआ आगमन पर कैमूर पुलिस द्वारा उन्हें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय परिसर में सलामी दी गई। इस दौरान उन्होंने अनुमंडल पुलिस कार्यालय भभुआ में संधारित होने वाली पंजीयों का जांच किया एवं महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने सदर थाना भभुआ का भी औचक निरीक्षण किया और थानेदार व थाने पर मौजूद पुलिसकर्मियों से भी कार्यों का जायजा लिया। इस मौके पर कैमूर पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भभुआ, पुलिस उपाध्यक्ष मुख्यालय, थानेदार समेत कोई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Share This Article