News PR Live
आवाज जनता की

कैमूर पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, शराब, वारंटी समेत अन्य मामलों में 49 गिरफ्तार।

- Sponsored -

- Sponsored -

 

- Sponsored -

- Sponsored -

कैमूर पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान कैमूर पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से शराब मामले, वारंटी समेत अन्य मामलों में 49 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कैमूर एसपी ह्रदयकांत के आदेश पर किया गया है। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को पुलिस थाने लेकर गयी और वहां पर कागजी कार्रवाई के बाद पुलिस ने सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। कैमूर पुलिस ने जिन 49 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

उसमें वारंट के मामले में 27 लोगों को गिरफ्तार किया। इसके बाद कैमूर पुलिस ने चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया। अन्य मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया। हत्या करने के प्रयास के मामले में कैमूर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इसके अलावे पुलिस ने शराब मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं पुलिस ने एक कार व एक बाइक को जब्त किया है। कैमूर पुलिस ने अभियान के दौरान 69 लीटर देशी शराब बरामद किया। वहीं 91.690 लीटर विदेशी शराब बरामद किया। इसके अलावे पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान नौ हजार रुपये वसूला किया।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.