कैमूर में धूमधाम से मना हिंदी दिवस, हिंदी सप्ताह का भी हो रहा आयोजन

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। संविधान सभा द्वारा 14 सितंबर 1949 को हिंदी को राजभाषा का दर्जा प्रदान किया गया था। इस पावन दिवस की स्मृति के रूप में हर वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी क्रम में जिला प्रशासन कैमूर द्वारा बुधवार को समाहरणालय सभाकक्ष में हिंदी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसमें जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्तियों के द्वारा हिंदी के संवर्धन एवं प्रचार-प्रसार हेतु अपना अपना विचार रखा गया।  इसमें मुख्यतः अजय कुमार राजस्व कर्मचारी सीतामढ़ी, वर्षा रानी राजस्व कर्मचारी पटना, विनीता कुमारी एवं सानू कुमार राजस्व कर्मचारी नालंदा, हरित कुमार कुशवाहा राजस्व कर्मचारी रोहतास (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से) एवं अक्षय कुमार पांडे जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान कैमूर, शशि भूषण कुमार सहायक बंदोबस्त अधिकारी, कैमूर द्वारा अपना अपना विचार रखा गया। कार्यक्रम में सविता कुमारी वरीय उप समाहर्ता, अक्षय कुमार पांडे जिला कार्यक्रम पदाधिकारी(एसएसए) सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

कैमूर/भभुआ से ब्रजेश दुबे की रिपोर्ट

Share This Article