कैमूर में राष्ट्रीय वैश्य महासभा कैमूर इकाई ने मनाया होली मिलन समारोह।

Patna Desk

 

शुक्रवार को कैमूर जिले के भभुआ शहर के आर्य समाज मंदिर में राष्ट्रीय वैश्य महासभा कैमूर के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से वैश्य समाज के 56 उपजाति के लोग मौजूद रहे। होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम में फाग गत की धूम पर लोग झूम उठे।

इस दौरान व्यंजन का लुत्फ उठा एक दूसरे के अबीर गुलाल लगा गले मिलकर होली की शुभकामना दी। कार्यक्रम में जिले में शांतिपूर्ण ढंग से होली मनाने की अपील की। होली मिलन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विश्वनाथ गुप्ता व संचालन संजय आर्य ने किया। होली मिलन समारोह में पूर्व सभापति जैनेंद्र आर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल, कानू हलवाई के अध्यक्ष रामाकांत गुप्ता, विनायक जायसवाल, पूर्व मुखिया भरत गुप्ता, सुमित कुमार गुप्ता, भानू जायसवाल, सुगीत गुप्ता, लालबहाुदर गुप्ता समेत सैकडों की संख्या में लोग मौजूद रहें।

Share This Article