कोलकाता से आए 20 कांवरिया का जत्था बाबा भोलेनाथ का भव्य प्रतिमा का बना कांवर लेकर चले बाबाधाम।

Patna Desk

कोलकाता से आए 20 कांवरिया का जत्था बाबा भोलेनाथ का भव्य प्रतिमा का बना कांवर लेकर चले बाबाधाम। कहा भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए लेके जा रहा है यह भव्य कांवर। कच्ची कांवरिया पथ पर बना है आकर्षण का केंद्र।

विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेला में देश के विभिन्न हिस्सों से कांवरिया लगातार सुल्तानगंज पहुंच रहे हैं। हालांकि मलमास लग जाने के कारण मुंगेर के असरगंज स्थित कच्ची कांवरिया पथ पर कांवरियों की कमी देखी जा रही है। इस के बावजूद भी कांवरिया सुल्तानगंज के पवित्र उत्तर वाहिनी गंगा से जल भरकर बाबा बैद्यनाथ को जलाभिषेक के लिए पैदल जा रहे है। और भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए कांवरिये आकर्षक कांवरों का प्रयोग भी कर रहे हैं। ऐसे ही आकर्षण केन्द्र बनने वाले कांवरियों में शामिल है कोलकाता के बरहम स्थान स्पोटिंग क्लब हुगली से आए 20 कांवरियों का जत्था। जोकि बाबा भोलेनाथ की भारी भरकम प्रतिमा वाली कांवर को लेकर देवघर जा रहे है। कोलकाता से आए कांवरियों ने बताया कि इस कांवड़ में बाबा भोलेनाथ का भव्य प्रतिमा और उनके गोद में भगवान गणेश जी का प्रतिमा है और उनके बगल में नंदी जी का भी प्रतिमा बनाया गया है। इस के साथ ही बगल में बाबा भोलेनाथ का त्रिशूल भी लगाया गया है। ताकि देखने में भव्य लगे। इस कांवर को तैयार करने में लगभग एक महीने का समय लगा है। हम लोग पिछले 6 सालों से बाबा का जलाभिषेक करने आ रहे हैं। और हर साल अलग अलग आकर्षक कांवर बनाकर बाबा नगरी में जल चढ़ाते आ रहे हैं। और इस बार भी बाबा भोलेनाथ का भव्य प्रतिमा का कांवड़ बना कर बाबा धाम देवघर जा रहे हैं। वही मुंगेर कच्ची कांवरिया पथ पर यह आकर्षक कांवर देखने के लिए जहां कांवरियों की भीड़ लग रही है। वहीं आमलोग भी ऐसे कांवर को देख कर खुशी जाहिर कर रहे थे।

 

Share This Article