खगड़िया में दहेज के लिए नवविवाहिता लड़की चढ़ी मौत के फंदे पर, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खगड़िया परबत्ता प्रखंड में दहेज लोभियों ने दहेज ना देने पर नवविवाहिता की हत्या कर दी है। जानकारी के मुताबिक यह घटना शनिवार रात की है। नवविवाहित नेहा ने अपनी मां अनिला देवी से घरेलू वाद विवाद को लेकर बात की थी और कहा था कि ससुराल वालों ने दो लाख रुपए की मांग की और जान से भी मारने की धमकी दी जा रही है। वहीं रविवार सुबह नवविवाहिता की मां को ससुराल के किसी अन्य सूत्रों द्वारा पता चला कि आपकी बच्ची ने आत्महत्या कर लिया।

वहीं इस सुचना पर आनन फानन में मौके पर सभी परिजन नेहा के ससुराल कन्हैयाचक पहुंचे। जहां लोगों ने अपनी बच्ची व नवविवाहिता 23 वर्षिया बच्ची नेहा कुमारी को मृत पाया और मृतिका के कमरे से रस्सी भी बरामद किया। मृतिका नेहा कुमारी की मां अनिला देवी स्थानीय परबत्ता थाना में आवेदन देकर ससुराल पक्ष के सास,जेठानी, भैसुर और पति समेत कुल पांच लोगों के ऊपर हत्या करने का आरोप लगाया।

जिसपर परबत्ता थाना पुलिस प्रशासन ने मामला दर्ज कर बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। फिलहाल मृतका नेहा के सास को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष अन्य लोग फरार हैं। जिनको जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं मृतिका नेहा कुमारी के मृत शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया गया है।

खगड़िया से राजीव की रिपोर्ट

Share This Article