खगड़िया में दो फर्जी दरोगा गिरफ्तार, बेगूसराय के रहने वाले हैं दोनों फर्जी, पुलिस ने कागजात देखने के दौरान पकड़ा

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खगड़िया में दो फर्जी दारोगा गिरफ्तार हुआ है। दोनों फर्जी दारोगा जिला समाहरणालय के पास घूम रहा था। जिला पुलिस की टीम देखते ही दोनो फरार होने लगा। जिसके बाद शक के आधार पर हिरासत में लेकर दोनो से पूछ-ताछ और प्रमाणपत्र की जांच की गई तो दोनो का कागजात फर्जी निकला।

इस मामले में खगड़िया एसपी अमितेश कुमार के आदेश पर चित्रगुप्तनगर थाना पुलिस ने केस दर्ज करके दोनो को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की मानें तो दोनों युवक बेगूसराय जिले के रतनपुरा गांव का रहने वाला है। वहीं गिरफ्तार युवक राजीव कुमार और आलोक कुमार का दावा है कि उसकी बहाली गैर सरकारी संगठन SPCA ने की है,जिसकी मान्यता बिहार सरकार ने दी है। यह संस्था पशु क्रूरता निवारण के लिए काम करती है।

बता दें कि बेगूसराय के रहने वाले विक्रम कुमार नामक फर्जी दारोग़ा को मानसी थाना से गिरफ्तार किया गया था। वह 18 दिनों तक मानसी थाना में योगदान भी दिया था। बाद में जांच में वह फर्जी निकला था। विक्रम अभी भी जेल में है। उस मामले मे तत्कालीन मानसी थानाध्यक्ष को भी निलंबित किया गया था।

खगड़िया से राजीव कुमार की रिपोर्ट

Share This Article