खगड़िया में बाढ़ से हाल बेहाल, मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने NH-31 जामकर किया प्रदर्शन

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खगड़िया में बाढ़ से हाल बेहाल है। यहां नदियों का जलस्तर लगातर बढ़ रहा है। ग्रामीण इलाकों में बाढ़ से भयावह स्थिति है। कई गांवों का प्रखंड मुख्यालय से संपर्क टूट गया है, जिससे लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों की घरें बाढ़ में ढह गई, जिससे उनके पास खाने की भी किल्लत हो गई है। ग्रामीण इलाकों में बाढ़ का कहर दिन प्रतिदिन भयावह होती जा रही है। नदियों का जलस्तर बढ़ने से कई घरों में पानी घुस गया है। साथ ही लोग प्रशासन की अनदेखी का आरोप लगा रहे हैं। बाढ़ से प्रभावित लोगों ने NH 31 को जाम कर प्रदर्शन किया और मुआवजे की मांग की।

Share This Article