खगड़िया में बाल सुधार गृह से खिड़की तोड़कर फरार हुए 5 बंदी

Patna Desk

खगड़िया में बाल सुधार गृह का खिड़की तोड़कर 5 बंदी फरार हो गये हैं। फर्स्ट फ्लोर में लगी खिड़की को तोड़कर सभी भाग निकले। घटना के बाद से बाल सुधार गृह प्रशासन और चित्रगुप्तनगर थाना पुलिस हरकत में आई है। लेकिन किसी भी बाल बंदी का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। इनसब के बीच सदर SDM धर्मेंद्र कुमार ,SDPO सुमित और खगड़िया बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक बाल सुधार गृह पहुंचे। ऑन ड्यूटी अधिकारी और कर्मियों से घटना की तफ़शील से जानकारी ली।

इधर सहायक निदेशक ने कहा कि बाल सुधार गृह में कुल 49 बाल बंदी थे।लेकिन 5 बंदी खिड़की तोड़कर फरार हो गये हैं। फरार बंदी में दो खगड़िया जिले का और तीन बेगूसराय जिले का रहने वाला है। लिहाजा सभी के अभिभावकों को टेलीफोनिक सूचना देकर कहा गया है। अगर उनके बच्चे अपने घर पर आते हैं। तो उन्हें फौरन आत्म समर्पण करवाएं। हालांकि इस बाबत चित्रगुप्तनगर थाना में सनहा दर्ज किया गया है।

Share This Article