खगड़िया में बीजेपी ओबीसी मोर्चा का दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक, डिप्टी सीएम रेणु देवी सहित कई नेताओं ने भरी हुंकार

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खगड़िया  में भाजपा प्रदेश ओबीसी मोर्चा की दो दिवसीय कार्य समिति की बैठक की गई। बैठक के पहले दिन रविवार को स्थानीय मंजू वाटिका परिसर में कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश की उपमुख्यमंत्री रेणु देवी, क्षेत्रिय संगंठन महामंत्री नागेन्द्र, पंचायती राज मंत्री सम्राट चौघरी, मंत्री जनक राम, मंत्री प्रमोद कुमार, मंत्री रामसुरत राय सहित अन्य वरीय नेताओं ने  संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित कर किया।

ओबीसी मोर्चा कार्यक्रम की अध्यक्षता जयनाथ चौहान के करकमलों से की गई। इसके बाद ओबीसी मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री निखिल आनंद, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश वर्मा, बारी बारी से ओबीसी समाज को जागरुक होने और सरकार की योजनाओं को आत्मसात् करने की आवश्यकता पर जोर दिया। भाजपा प्रदेश ओबीसी मोर्चा की दो दिवसीय कार्यक्रम  में सरकार की दूरदर्शी योजनाओं पर नेताओं ने हुंकार भरी।

Share This Article