खगड़िया में कबड्डी प्रतियोगिता से लौटी 6 बच्चियां अचानक बीमार, स्टेशन पहुंचते ही बिगड़ी तबीयत, हो गई बेहोश

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खगड़िया में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से लौटी कबड्डी टीम की 6 बच्चियों की स्टेशन पहुंचते ही अचानक तबियत खराब हो गई। सभी अचानक उल्टी और बेहोसी की हालत में आ गई। जिसके बाद आनन फानन में उन्हें सदर अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया।

बताया जा रहा कि दो लड़कियों की हालत ज्यादा खराब ही गई है। डॉक्टर इन खिलाड़ी के उपचार में लगे हुए हैं। टीम के कोच ने की मानें तो सभी ने बेगूसराय प्रतियोगिता की हिस्सा थी। खेल समाप्ति के बाद सभी को नाश्ता दिया गया था। नाश्ता खेल विभाग की तरफ से दिया गया था। वहीं डॉक्टर की मानें तो सभी बच्चों डिहाइड्रेशन की शिकार हो सकती हैं। उनका इलाज चल रहा है।

खगड़िया से राजीव कुमार की रिपोर्ट

Share This Article