खुले मंच से बोले जीतन राम मांझी -मेरी पहचान नीतीश कुमार की देन है

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

गया – जीतन राम मांझी ने शनिवार को जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आज मेरी जो पहचान है, वह नीतीश कुमार की देन है। ना नीतीश कुमार हमें मुख्यमंत्री बनाते और ना मैं यहां तक पहुंच पाता है, हमें आशीर्वाद देने पहुंचे हैं नीतीश कुमार, यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है।

दरअसल,मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए गया पहुंचे जहां पर से जीतन राम मांझी टिकट दिया गया है। वही नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि हम बिहार की सभी 40 सीटों पर जीत हासिल करेंगे और फिर से तीसरी बार नरेंद्र मोदी की सरकार बनेगी। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य दोनों मिलकर विकास का काम कर रहे हैं। वही  बता दे इस मौके पर मंत्री विजय कुमार चौधरी, पूर्व सीएम और गया लोकसभा प्रत्याशी जीतन राम मांझी और  विजय मांझी समेत कई नेता मौजूद रहे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article