खेसारी लाल की पत्नी ने चलाई लैंड रोवर डिफेंडर कार, भूल गई रास्ता।

Patna Desk

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव इन दिनों काफी परेशान चल रहे हैं लेकिन इस बीच एक वीडियो उन्हें काफी सुकून दे रहा है। यह वीडियो कैसा है और किसका है यह भी हम आपको बताएंगे सबसे पहले आपको बता दें कि भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने कुछ दिन पहले एक लैंड रोवर डिफेंडर कार खरीदी है। जिसकी चर्चा इस वक्त भोजपुरी कि दुनिया मे काफ़ी हो रही है। वही इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है वीडियो है खेसारी लाल यादव की पत्नी का जिस वीडियो में खेसारी लाल यादव की पत्नी उनकी नई गाड़ी लैंड रोवर डिफेंडर कार चलते हुए घर की ओर जाते दिख रही हैं, वीडियो में उनके साथ उनका बेटा भी है और साथ में है ड्राइवर।

वीडियो में खेसारी लाल यादव की पत्नी यह कह रही है कि लगता है मैं घर का रास्ता भूल गई हूं वहीं ड्राइवर भी कह रहा है कि अब मुझे गांव की ओर लौटना पड़ेगा। खेसारी लाल यादव की पत्नी यह कह रही है कि डर लग रहा है पर चला लूंगी धीरे-धीरे। यह वीडियो खेसारी लाल यादव के लिए काफी अच्छा और मुस्कुराहट देने वाला है। दरअसल आपको बता देंगे एक मामले में खेसारी लाल यादव दिल्ली हाई कोर्ट से मिले ऑर्डर से परेशान चल रहे है।

Share This Article