खैरा गांव के हजारों ग्रामीण गांव में पंचायत भवन नहीं बनने से है नाराज,ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव में मतदान बहिष्कार की दी चेतावनी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

नालंदा : जिले के वेन प्रखंड के खैरा गांव के ग्रामीणों ने आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। इसकी वजह पंचायत भवन के निर्माण स्थल को लेकर उनकी नाराजगी है। खैरा गांव के लोगों का कहना है कि नियमानुसार पंचायत भवन उनके गांव में ही बनना चाहिए लेकिन प्रशासन द्वारा छोटे से धरनी घाम टोला में भवन का निर्माण कराया जा रहा है। इस मुद्दे पर ग्रामीणों ने गांव के बाहर एक विरोध पोस्टर भी लगाया है जिसमें लिखा है – “पंचायत सरकार भवन निर्माण नियमावली की अवमानना कर गांव धरनी घाम टोला में निर्माण कार्य के विरोध में खैरा ग्रामवासियों द्वारा मतदान का बहिष्कार।”गांव के एक निवासी संजय कुमार ने कहा, “मतदान लोकतंत्र की रक्षा के लिए किया जाता है। लेकिन यहां लोकतंत्र की हत्या हो रही है इसलिए हमने इसका बहिष्कार करने का फैसला लिया है।”ग्रामीणों की मांग है कि जिला प्रशासन तुरंत निर्माण कार्य पर रोक लगाए क्योंकि खैरा पंचायत के 13 गांवों में से यही सबसे बड़ा रेवेन्यू गांव है और यहीं गैर-मजरूआ जमीन भी उपलब्ध है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article