गंगा नदी के तटीय इलाके में बाढ़ निरोधात्मक कार्य का डीएम और एसपी ने लिया जायजा 

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK -कटिहार के मनिहारी प्रखंड में संभावित बाढ़ को देखते हुए बाघमारा में गंगा नदी के तटीय इलाके में बाढ़ निरोधात्मक कार्य का जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा व एसपी जितेंद्र कुमार ने स्थलीय का जायजा लिया। इस दौरान डीएम ने बाघमारा गंगा तट पर बाढ़निरोधी कार्यों का जायजा लेते हुए बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल काढ़ागोला के कार्यपालक अभियंता सुधांशु शेखर से पूरी स्थिति की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने पूर्ण हुए कटाव रोधी कार्य को भी देखा। इस मौके पर मौजूद ग्रामीणों से भी जिलाधिकारी ने जानकारी ली। जिलाधिकारी ने बाघमारा से मोती ढाला तक कारी कोसी तटबंध का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अवधपुर ढाला, केवाला ढाला, मोती ढाला सहित अन्य दो तीन पर तटबंध की स्थिति देखकर जिलाधिकारी ने विभागीय अभियंता बिफरते हुए नाराजगी जताई। जिलाधिकारी ने अविलंब इसकी स्थिति में सुधार का निर्देश दिया। वही तटबंध को भी अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश अंचलाधिकारी को दिया ताकि आपदा के समय आपदा प्रभावितों को राहत सुरक्षा पहुंचाने में सुविधा हो। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि गंगा महानंदा व अन्य सहायक नदियों से आने वाली बाढ़ से बचाव के लिए तटबंध बने है इन तटबंध की वर्तमान स्थिति सुरक्षा का जायजा लिया गया। वही बाढ़ निरोधी कार्यों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि संभावित बाढ़ को लेकर की गई तैयारियों का भी धरातलीय निरीक्षण किया गया।

आपदा के समय किसी को भी कठिनाई न हो, इसके लिए संबंधित विभाग को दिशा निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि बाढ़ जैसी किसी भी स्थिति की जानकारी जिला आपदा कंट्रोल रूम को दे ताकि जो भी आपदा प्रभावित है, उन्हे राज्य सरकार के तय माप दंड के अनुरूप जल्द से जल्द राहत मुहैया कराई जा सके। जिलाधिकारी ने अमदाबाद के पार दियारा, झब्बू टोला, बबुलाबन्ना आदि स्थानों पर भी बाढ़ निरोधात्मक कार्य व तैयारी का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने कहा की नदी तटबंध के किनारे या अन्य जगहों पर बालू मिट्टी की कटाई होने की सूचना पर संबंधित थानाध्यक्ष, सीओ, खनन विभाग के अधिकारियों के द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने आमलोग से भी अपील की मिट्टी व बालू कटाई हो रही है तो उसकी सूचना तुरंत दे ताकि सख्त कार्यवाही की जा सके।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article