गंगा व अटलपथ पर ट्रैफिक पुलिस ने चलाया 3 घंटे तक चेकिंग अभियान, 19 बाइक पकड़े गए।

Patna Desk

 

 

पटना अटलपथ और गंगा पथ पर बाइक पर स्टंट करने वाले, लहरिया कट बाइक चलाने और ओवरस्पीड वाहन चलाने वालाें के खिलाफ रविवार की रात काे ट्रैफिक पुलिस ने तीन घंटे तक चेकिंग अभियान चलाया। रात आठ बजे से 11 बजे रात पर यह चेकिंग अभियान बड़े पैमाने पर चला। ट्रैफिक के सार्जेंट मेजर ट्रैफिक डीएसपी अनिल कुमार के नेतृत्व में 50 से अधिक ट्रैफिक जवानाें की टीम ने यह अभियान चलाया। ट्रैफिक पुलिस ने इस दाैरान 19 बाइक काे पकड़ा। इनके चालकाें काे भी पुलिस पकड़कर एकता भवन अाैर गांधी मैदान ट्रैफिक थाना ले गई। डीएसपी ने बताया कि इन सबाें से जुर्माना वसूला जाएगा। अगर बाइक के कागजात में कुछ कमी हाेगी ताे उसपर भी अलग से जुर्माना हाेगा। डीएसपी ने बताया कि पुलिस का यह अभियान जारी रहेगा।

Share This Article