गंगा स्नान करने गई ननद भाभी की गंगा में डूबने से मौत

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुंगेर गंगा स्नान करने गई ननद भाभी की गंगा में डूब के मौत। स्थानीय गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद गंगा से निकाला शव। परिजनों में मचा कोहराम।

दरअसल होली के एक दिन पूर्व एक परिवार में दो दो मौत ने पूरे परिवार को हिला कर रख डाला । दरअसल धरहरा थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव की सुनैना कुमारी अपनी ननद सिंधुजा कुमारी के साथ स्थानीय दुर्गापुर गंगा घाट पे दोपहर स्नान करने के लिय गई हुई थी । वहां घाट पे स्नान के दौरान दोनो ने देखा की गंगा में स्नान करने आई एक लड़की डूब रही दोनो ने उसे बचाने के लिए आगे बढ़ी पर वो दोनो भी ज्यादे गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी ।ये देख स्थानीय लोगों ने डूब रही उस लड़की को बचाने में तो सफल रहा पर ज्यादा गहरे पानी में चले जाने के कारण दोनो ननद और भाभी डूब गई। घटना के बाद गांव में कोहराम तो मचा ही पर परिवार वालों पे एक दुख का पहाड़ हो टूट पड़ा । परिवार वालों का रो रो के बुरा हाल है । वही स्थानीय लोगों के द्वारा स्थानीय थाना को फोन किया गया । जिसके बाद स्थानीय गोताखोरों के मदद से दो घंटे के मशक्कत के बाद गंगा में महा जाल डाल दोनो के शव को बाहर निकाला गया ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article