गंडक बराज से दो लाख 80 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा, दियारा इलाके में मंडरा रहा बाढ़ का खतरा

Sanjeev Shrivastava

राकेश सोनी

बगहाः नेपाल में लगातार बारिश से  गंडक नदी मे जलस्तर बृद्धि होने लगा है। बताया जा रहा है कि वाल्मीकि गंडक बराज से 2लाख 80 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जिसके बाद नदी के किनारे बसे  दियारा इलाके में पानी घुसना शुरू हो गया है। जिसके कारण यहां रहनेवाले लोगों में बाढ़ का डर सताने लगा है। वहीं पानी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने बचाव राहत कार्य शुरु कर दिया है।

पीपी तटबंध पर दबाव बढ़ा, हो रहा रिसाव

गंडक नदी में बढ़ते जलस्तर के कारण भीताहा प्रखंड के चंद्रपुर  के समीप बने पिपरा-पिपरासी(पीपी) तटबंध में रिसाव शुरू हो गया है। इसको देख आसपास के गांव के लोगों में भय का माहौल है। वहीं ग्रामीणों के सूचना पर अधिकारियों का दल तटबंध रिसाव का निरीक्षण किया और तुरंत बचाव कार्य में लग गए।

तीन साल पहले भी यहीं टूटा था तटबंध

 तटबंध के 30 फिट दूरी पर गंडक नदी का पानी रिसाव कर रहा है। बताया गया कि यह वही स्थान है जहां पर 2017 में तटबंध टूटा हुआ था। इसी स्थान पर करोड़ों रुपये खर्च कर सिचाई विभाग ने बचाव कार्य कराया था। अधिकारियों ने बताया रिसाव को रोकने का कार्य किया जा रहा है, वहीं इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।

Share This Article