गंडक में छात्रा और शिक्षक की एक ही दुपट्टे में बंधी मिली डेड बॉडी, दो साल से था 33 के शिक्षक का 15 की छात्रा से संबंध, हत्या या आत्महत्या जानने में जुटी पुलिस

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर मुजफ्फरपुर से है। जहां एक छात्रा और शिक्षक की एक साथ डेड बॉडी मिली है। बताया जा रहा कि दोनों में अवैध संबंध थे। जबकि सड़की की उम्र शिक्षक के सीधा आधी है। शिक्षक की उम्र 33 साल है। वहीं छात्रा की उम्र 15 साल है। दोनों की एक साथ लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गई है। बता दें कि छात्रा 17 जून से गायब थी। वहीं शिक्षक ने भी उसी दिन अपनी बीवी को लास्ट मैसेज किया था। घटना मुशहरी थाना के बुधनगरा का है।

बताया जा रहा कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था। जब शव मिला तो एक दुपट्टे से दोनों का पेट वाला हिस्सा बंधा हुआ था। हो सकता है दोनों ने कूदकर जान दी हो। या फिर उन दोनों की हत्या कर लाश को बांधकर फेंक दिया गया हो। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही ये पता लगेगा। बता दें कि छात्रा क्लास 10वीं में पढ़ती थी। शिक्षक उसे पढ़ाता था। वहीं शिक्षक के परिजन का कहना है कि यह ऑनर किलिंग है। लड़की पक्ष ने उसकी हत्या की है। हालांकि अभी तक मामला स्पष्ट नहीं हुआ है।

पुलिस ने शव को जप्त करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  थानेदार शशिभूषण कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही राज खुलेगा। पुलिस जांच में पता लगा कि दोनों दो साल से प्रेम सम्बन्ध में थे। इसकी जानकारी शिक्षक की पत्नी और लड़की के घरवालों को भी पता लग गयी थी। इसका दोनों परिवार ने विरोध करना शुरू कर दिया था।

वहीं मृतक के चचेरे भाई का कहना है कि पत्नी उसे खूब टॉर्चर करती थी। इस बात से वह काफी मानसिक तनाव में रहता था। पिछले कुछ दिनों से कोचिंग में भी ठीक से ध्यान नहीं दे रहा था। घर मे भी हमेशा विवाद होता था। वहीं लड़की का भी कोचिंग जाना बंद कर दिया गया था। फिर भी दोनों चोरी-छिपे मिलते थे।

Share This Article