गए थे अशोक चौधरी के पिता तस्वीर को माल्यार्पण करने CM, कर दिए अशोक चौधरी पर माल्यार्पण, RCP Singh ने कहा दिमागी संतुलन

Patna Desk

 

NEWSPR DESK- कभी नीतीश कुमार के करीबी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह एक बार फिर से नीतीश कुमार पर हमलावर दिखे मंगलवार को उन्होंने रहुई प्रखंड के भागन बीघा इलाके में विश्वकर्मा योजना लगाए गए एक उद्योग का उद्घाटन किया।

 

इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने विश्वकर्मा योजना के बारे में वहां पर मौजूद ग्रामीणों को विस्तार पूर्वक बताने का भी काम किया। आरसीबी सिंह ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अशोक चौधरी के पिता के पुण्यतिथि पर माल्यार्पण के लिए गए थे।

 

लेकिन अशोक चौधरी के पिता की तस्वीर पर माल्यार्पण ना करके मंत्री अशोक चौधरी के ऊपर ही माल्यार्पण कर दिया जो कहीं ना कहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिमागी संतुलन को दर्शाता है। नीतीश कुमार अपना दिमागी और शारीरिक रूप से संतुलन को दिए हैं।

 

जिस तरह से मुख्यमंत्री बर्ताव कर रहे है समझ में नहीं आता कि आज बिहार को कौन चला रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज वैसी स्थिति में नहीं है कि वह आज बिहार के करोड़ों लोगों को गाइड कर सके।

Share This Article