News PR Live
आवाज जनता की

गड्ढे में गिरी गाय,बड़ा लोहे का सरिया गाय के पेट में घुसा, गाय बुड़ी तरह हुई जख्मी।

- Sponsored -

- Sponsored -

 

- Sponsored -

- Sponsored -

बिहारशरीफ में स्मार्ट सिटी के तहत ओवर ब्रीज के निर्माण को लेकर मजदूर के द्वारा भरावपर इलाके में बड़े-बड़े गड्ढा किया गया है। इसी गड्ढे में लोहे के छड़ के सहारे पीलर दिया जाएगा। ताकि ओवर बृज को खड़ा किया जा सके। गौरतलब है स्मार्ट सिटी के तहत भरावपर इलाके से कारगिल चौक तक ओवर ब्रीज का निर्माण हो रहा है। जिसको लेकर सड़क खुदाई का काम हो रहा है। देर रात इसी गड्ढे में गाय गिर गयी।जिससे पीलर का बहुत बड़ा लोहे का सरिया गाय के पेट में घुस गया। गौ पालक ने बताया कि गर्मी के कारण उसने अपने अपने गाय को खोल दिया था। गाय घूमते घूमते के पास से बने गड्ढे में गिर गई। गाय के पेट में पिलर का बहुत बड़ा सरिया पेट के अंदर घुस गया। जिस तरह गाय गंभीर रूप से जख्मी हो गई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने किसी तरह से गाय को बचाना चाहा। इस दौरान लोगों में समवेदक के प्रति आक्रोश देखा गया। गौ पालक ने बताया कि स्मार्ट सिटी के तहत बड़े-बड़े गड्ढे गए हैं लेकिन उसे रक्षात्मक दृष्टिकोण से वेरीगेटिंग नहीं किया गया है। जिससे घटना होने की संभावना बनी रहती है। कटर मशीन के सहारे गाय के अंदर घुसे हुए छड़ को पहले काटकर बाहर निकाला गया। काफी देर तक रेस्क्यू के बाद गाय को क्रेन की मदद गड्ढे से बाहर निकाला गया। इसको लेकर संवेदक के विरुद्ध लहेरी थाना में दर्ज कराया गया है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.