गया में पति के सामने महिला के साथ गैंगरेप, विरोध करने बदमाशों ने महिला को पीटा

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। गया से गैंगरेप का मामला सामने आया है। यहां एक महिला के साथ उसके पति के सामने ही गैंग रेप हुआ है। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट भी की गयी है, हालांकि घटना 13 जुलाई की है। पुलिस ने मामले को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने थाने में आवदेन दिया है, जिसमें बताया गया है कि वो अपने पति के साथ रात आठ बजे के करीब कोडरमा से आयी और बंसी नगर स्टेशन पर उतरी। जहां से दोनों पैदल घर जाने के लिए निकले। रास्ते में नौआं खाप के पास चार लोगों ने उनको घेर लिया और उसके पति को बंधक बना लिया। इसके बाद इन चारों ने महिला के साथ गैंग रेप भी किया तथा मारपीट भी की। इतना ही नहीं उन चारों ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी।
शनिवार को पीडि़ता एसएसपी से मिलने के लिए उनके ऑफिस पहुंची। इस मामले पर महिला थानाध्यक्ष रवि रंजना ने बताया कि महिला के पति को बंधक बना कर गैंग रेप हुआ है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। घटना में चार लोगों को नामजद किया गया है। महिला की मेडिकल जांच करा कर 164 के तहत बयान दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपितों को पकडऩे के लिए छापेमारी कर रही है।

Share This Article