News PR Live
आवाज जनता की

गया में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण, गोष्ठी का हुआ आयोजन

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। गया में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के 1 दिन पहले गांधी की सत्य, अहिंसा, सत्याग्रह और मौजूदा चुनौतियां विषय पर गोष्ठी का आयोजन स्थानीय चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल प्रांगण में किया गया। सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद गोष्ठी का शुभारंभ किया गया।

गोष्ठी की अध्यक्षता अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रो विजय कुमार मिठू एवम् संचालन गांधीवादी चिंतक राम नरेश सिंह पायोद ने किया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि गांधी जयंती संपूर्ण विश्व अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाती है। गांधी की सत्य, अहिंसा एवम सत्याग्रह को भारत ही नहीं बल्कि संपूर्ण विश्व आज लोहा मानती है तथा इन विषयों पर तरह-तरह के रिसर्च कर रही है, परंतु दुर्भाग्य इस बात का है कि आज देश में बापू के हत्यारे गोडसे की चर्चा करने में कुछ लोग मशगूल है।

- Sponsored -

- Sponsored -

वक्ताओं ने कहा कि आज सत्ता में बैठे लोग दूसरी आजादी और नए गांधी की बातें करने लगे हैं। सत्य, अहिंसा, सत्याग्रह आंदोलन करने वालों को जेल के सलाखों में देशद्रोही बता कर भेज दिया जा रहा है। नेताओं ने कहा कि एक ओर सत्ता में बैठे लोग आजादी के इतिहास को मिटाने के लिए आतुर हैं। नई संसद, नया अशोक स्तंभ के बाद अब नए संविधान की भी चर्चा देश में जोरों पर है।

गोष्ठी को राम प्रमोद सिंह, बाबूलाल प्रसाद सिंह, रंजीत कुमार सिंह, पप्पू सिंह, शिव कुमार चौरसिया, प्रद्युमन दुबे, राजकिशोर शर्मा, अमित कुमार उर्फ रिंकू सिंह, मो.समद, असरफ इमाम, डॉ अहमद हुसैन मक्की, श्रवण पासवान, विनोद उपाध्याय, सुजीत कुमार गुप्ता, राजेश अग्रवाल, सुरेंद्र मांझी, अरुण कुमार पासवान आदि ने संबोधित किया।

गया से मनोज की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.