गया मे चौरसिया सम्मेलन सह नाग पंचमी महोत्सव का हुआ आयोजन 

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

गया : स्थानीय धर्म सभा भवन में चौरसिया परिवार कल्याण समिति की ओर से मगध प्रमंडल स्तरीय चौरसिया सम्मेलन सह नाग पंचमी महोत्सव का आयोजन किया गया सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में औरंगाबाद सह संसदीय दल नेता अभय कुशवाहा लोकसभा के पूर्व सदस्य अति पिछड़ा वर्ग आयोग विनोद भगत चौरसिया जिला युवा अध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार चौरसिया अति पिछड़ा आयोग के पूर्व सदस्य तारकेश्वर ठाकुर एमएलसी कारी शोएब सहित भारी संख्या में समाज के महिला पुरुष शामिल थे.

आयोजित महोत्सव में अतिथियों ने बताया कि चौरसिया समाज द्वारा सावन मास में नाग पंचमी महोत्सव का आयोजन किया जाता है पांच हजार वर्षों से नाग पंचमी महोत्सव मनाने की परंपरा चली आ रही है सम्मेलन में समाज की एकजुट व भाईचारा के साथ राजनीतिक शैक्षणिक व सामाजिक उत्थान पर चर्चा की जाती है उन्होंने कहा कि जो भी राजनीतिक पार्टी राजनीति में समाज को हिस्सेदारी देगा समाज उसकी सहयोग करेगी!

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article