गया से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महाधिवेशन में शामिल होने कांग्रेसी रायपुर छत्तीसगढ़ रवाना।

Patna Desk

 

जनता की आवाज उठाने के लिए, देश को नई राह दिखाने के नारो को बुलंद करते हुए आज गया से कांग्रेस पार्टी के नेता, कार्यकर्ता छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 24, 25, 26 फरवरी 2023 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय महाधिवेशन में शामिल होने के लिए गया जंक्शन से रवाना हुए।

रवाना होने वालो में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि क्षेत्रीय प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू, पूर्व विधायक मो खान अली, दामोदर गोस्वामी, मिथिलेश सिंह, शिव कुमार चौरसिया, जगदीश प्रसाद यादव, मो समद, असरफ इमाम, रंजीत कुमार सिंह, विनोद उपाध्याय, सुजीत कुमार गुप्ता आदि ने कहा की हम कांग्रेस जन महाधिवेशन में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे।

नेताओ ने कहा की भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 85 वें महाधिवेशन में भारत जोड़ो यात्रा से मिले ऊर्जा से पार्टी जन, जन में सशक्त हुआ है, तथा 2024 लोकसभा चुनाव के लिए मिल का पत्थर साबित होगा।

नेताओ ने कहा की देश के सजग, साहसी, संघर्षशील, जनप्रिय, लोकप्रिय, ईमानदार विपक्ष कांग्रेस के सर्वमान्य नेता राहुल गांधी जी के संदेश को आत्मसात कर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान कार्यक्रम के तहत संपूर्ण देशवासियों को पहुंचने, तथा मोदी सरकार के विफलताओं के काला चिट्ठा उजागर करने का काम करेंगे।

नेताओ ने कहा की राहुल गांधी विश्व के लोकतंत्र के इकलौता महानायक है, जिन्होंने 3570 किलोमीटर की ऐतिहासिक पदयात्रा कर कीर्तिमान स्थापित किया है।

Share This Article