News PR Live
आवाज जनता की

गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करना बॉयफ्रेंड को पड़ा भारी, दो लोगों की हो गई मौत..एक घायल, जानिए मामला

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। प्यार के खातिर एक लड़के ने अपनी प्रेमिका के हाथ में कार की स्टेयरिंग थमा दी। जिसके चक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। दरअसल गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने के चक्कर में लड़के ने उसे कार चलाने के लिए दे दिया। जिसके बाद लड़की ने बाइक में इतनी जोरदार टक्कर मारी कि मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस को मामले की सूचना मिली।

- Sponsored -

- Sponsored -

जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की को अरेस्ट कर लिया। मामला छत्तीसगढ़ के बिलासपुर का है। जानकारी के मुताबिक यह घटना बिलासपुर के कोटा रोड की है। मुंगेली इलाके का रहना वाला रविंद्र कुर्रे अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कार से कहीं जा रहा था। इस दौरान रविंद्र ने अपनी गर्लफ्रेंड को कार चलाने के लिए दे दी। जिसके बाद लड़की ने कुछ दूर जाकर एक्सीलेटर ज्यादा दबा दिया।

इसकी वजह से सामने से आ रही एक बाइक में जोरदार टक्कर लगी। बाइक पर तीन लोग थे। जिनमें से इस हादसे में 50 वर्षीय शुकुवारा बाई केवट और जेताराम यादव की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि बाइक कई मीटर दूर जाकर गिरी। एक घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामले की सूचना पर दोनों को अरेस्ट किया। मामला दर्ज कर लिया गया है। जिसकी छानबीन चल रही है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.