गांधी मैदान में ध्वजारोहण के बाद मुख्यमंत्री ने बिहार में रोजगार को लेकर की बड़ी घोषणा, राज्य में होंगी इतनी नौकरियां

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। भारत अपना 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा। वहीं पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ध्वजारोहण के बाद बिहारवासियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने बिहार में रोजगार को लेकर बड़ी बात कही है। मुख्यमंत्री बोले कि आने वाले दिनों में बिहार में युवाओं के लिए 20 लाख रोजगार की व्यवस्था की जा रही है। जिसमें 10 लाख सरकारी नौकरियां होंगी। तो 10 लाख अन्य व्यवस्थाओं से की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में ये बातें कही। उन्होंने करहा कि नई सरकार का गठन होते ही इस पर काम शुरू हो गया है। हमलोग बिहार को और विकसित करेंग। हमारे साथ अब नई पीढ़ी के लोग जुड़े है। उप मुख्यमंत्री की ओर इशारा करते हुए मुख्यमंत्री बोले कि हम सबलोग मिलकर तेजी से बिहार बढ़ाएंगे। विकसित बिहार बनाएंगे।

नीतीश कुमार ने उन किसानों के लिए बड़ी घोषणा की है, जो अब तक धान की रोपनी नहीं कर पाए हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि ऐसे सभी किसानों को कम अवधि वाले फसल के बीज निशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि उन्हें भी किसी प्रकार का नुकसान नहीं उठाना पड़े। वहीं इसके अलावा डीजल अनुदान को लेकर कहा कि एक लाख से अधिक किसानों के आवेदन मिल चुके हैं। जिसमें अब 11,243 किसानों को लाभ दिया जा चुका है। सीएम ने बताया कि इसके साथ ही सिंचाई के लिए 16 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। साथ ही सिंचाई में दिक्कत न हो, इसके लिए खराब पड़े ट्रांसफॉर्मर को बदला जा रहा।

Share This Article