News PR Live
आवाज जनता की

गुरु घंटाल टीचर की करतूत, भाभी के इश्क में पगलाया..पत्नी बच्चों से करता मारपीट, शिकायत के बाद पहुंचे जेल, कोर्ट के बाहर भी कर रहा मारपीट

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के खगड़िया से है। जहां एक शिक्षक की गुरु घंटाल वाली हरकत सामने आई है। एक भाभी से एकतरफा प्यार के चक्कर में अपनी ही पत्नी को घर से निकाल दिया। उसके साथ मारपीट करता था। दो मासूम बच्चे को भी अपने हक से दूर करके दर दर ठोकर खाने पर मजबूर कर दिया।

शिक्षक फूल कुमार खगड़िया के बांध चातर के रहने वाले हैं और समारहनालय गेट के सामने अपना होटल भी चलाते हैंष जिले के लगभग सभी वरीय पदाधिकारी से अच्छी पहचान है। जिस कारण से अपना दबंगई करते रहते हैं। दबंग गुरु घंटाल फूल कुमार द्वारा अपनी पत्नी सरिता कुमारी और अपने बच्चों के साथ बार बार मारपीट करने से परेशान हो कर पत्नी किराये के मकान में पहुंच गई। जहां से बार बार न्याय के लिए चक्कर लगा रही है। जो  फरियाद अभी न्यायालय में चल रहा है।

- Sponsored -

- Sponsored -

न्यायालय में फरियाद करना के बाद शिक्षक अपनी पत्नी और बच्चे के साथ बराबर मारपीट करने लगा। जिस दौरान इसका वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके हिरासत में भेज दिया है। वहीं इस टीचर ने खगड़िया न्यायालय गेट के पास अपने भतीजा बांटी कुमार  के साथ मिलकर पत्नी से मारपीट करने लगा। जिसके बाद फिर से मामले ने तूल पकड़ लिया। चित्रगुप्त नगर थाना की पुलिस प्रशासन टीचर पर कार्रवाई करेगी। मामले को लेकर जांच चल रही है।

खगड़िया से राजीव की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.