गोपालगंज के मुखिया सुखल मुशहर की हत्या मामले का उद्भेदन, हथियार के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। गोपालगंज थावे प्रखंड के धतिगना पंचायत के मुखिया सुखल मुशहर की हत्या के 40 पोज बाद मामले का खुलासा हुआ है। बता दें कि पुलिस ने हत्या में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने अपराधियों के पास से हथियार, बाइक व मोबाइल भी बरामद किया है। सभी आरोपियों को थावे थाने के लोहारपट्टी गांव से गिरफ्तार किया गया।

घटना थावे थाना के धतिगना गाव में बीते 19 जनवरी की है। जहाँ एक बाईक पर दो सवार अपराधियों ने मुखिया सुखल मुशहर को गोली मार दी थी। जिसका इलाज के लिए सदर अस्पताल मे मौत हो गयी।जिसके बाद मुखिया के परिजन ने थावे थाना में 5 लोगो के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। बताया जाता है की थावे पुलिस को कुछ अपराधियों के आने की सूचना मिली थी। जिसके बाद थावे पुलिस ने सुमित सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसने अपने दो सहयोगी विशाल उपाध्याय और हरूस मिया के साथ मिलकर मुखिया की हत्या की मे अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। इन अपराधियों के पास से 1 पिस्टल, 1 कट्टा, 22 जिंदा कारतूस, 1 बाइक और 2 मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.

गोपालगंज एसपी आनन्द कुमार ने बताया कि चुनावी रंजिश में मुखिया की हत्या की गई थी। एसपी ने बताया कि सुमित अपने भाई को उपमुखिया बनाना चाहता था। लेकिन मुखिया सुखल मुसहर के संरक्षक ने इसके लिए सहयोग नहीं किया। इसके बाद उसने प्रतिशोध में अन्य बदमाशों के साथ मिल कर मुखिया की हत्या कर दी। वही घटना में लूट की बाइक भी बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार अपराधियों का पहले भी दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज है।

गोपालगंज से मंजेश मिश्रा की रिपोर्ट

Share This Article