गोपालगंज के रहने वाले ट्रेनिंग जवान शिव संभू राय की अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई मौत।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

 

खबर रोहतास जिला के डेहरी से है जहां डेहरी के पुलिस लाइन में ट्रेनिंग ले रहे एक ट्रेनिंग जवान की अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई मृतक का नाम शिव शंभू राय था, जो गोपालगंज जिला के निवासी थे वह 53 वर्ष के थे ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

वही डेहरी के पुलिस लाइन में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया, एसपी विनीत कुमार सहित कई पुलिस के कई जवान भी मौजूद रहे परिजनों की जैसे ही इसकी जानकारी मिली तो परिजनों ने दहाड़ मार-मार कर रोने लगे ।

बताया जाता है कि अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई तथा उसके बाद लोगों ने उन्हें अस्पताल लाया लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान शिव शंभू राय की मौत हो गई वे डेहरी पुलिस लाइन में पदस्थापित थे तथा पीटीसी का ट्रेनिंग ले रहे थे।

बता दे की ट्रेनिंग पूरी करके यह असी में पदोन्नति होकर इनका स्थानांतरण पटना हो गया था लेकिन इससे पहले ही अचानक तबियत बिगड़ने से शिवशंभू राय की मौत हो गई।

इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है मृतक जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article