गोपालगंज मे लूट और चोरी की घटनाएं आई सामने,लाखों रुपए लेकर भागा।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

गोपालपुर थाना में दो घटनाएं लूट और चोरी की घटनाएं लाखों रुपए का लगाया चप

भागलपुर जहां प्रदेश में सुशासन की राज है उसके बावजूद भी प्रदेश में जगह-जगह अपराधिक घटनाएं आम हो चुकी है. मानो जंगल राज पार्ट 2 का आगाज हो गया हो इसी बीच आज नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना अंतर्गत दो घटनाएं घटित हुई जिसमें पहला पचगछिया पुलिस कैंप के महज 10 कदम की दूरी पर ठाकुरबारी के समीप रूचि ज्वेलर के दुकान में लाखो रुपये की चोरी की घटनाओं को अपराधियों द्वारा अंजाम दिया गया है. हम आपको बता दें कि दुकान से 20 किलो चांदी के आभूषण पायल, अंगूठी,बिछिया आदि आभुषण को लेकर फरार हो गया है.वहीं दूसरी तरफ बरी मकनपुर वाशी सेवानिवृत आदेश पाल वरिस्ट नागरिक कौशल किशोर झा अपना पैसा निकालने नवगछिया एसबीआई गए थे.जब पैसा लेकर के बाहर निकल कर रास्ते से आ रहे थे की पीछे से इनके गर्दन पर कुछ फेका गर्दन नोचने और लहरने लगा, लगा की उरकुस्सी फेका हो लेकिन ज्यादा ध्यान नहीं दिए और वहां अपने झोला में ₹40000,चेक बुक और पासबुक निकासी कर आदर्श मध्यविद्यालय के पास से टोटो पर बैठ कर अपने घर आ रहे थे. जब अपने चौक बड़ी मकनपुर पर उतरा तोह टोटो वाले को पैसा दिया गया. वहीं टोपी उठाने के दरवियान एक अपाची गाड़ी दो झपट मार के द्वारा बहुत तेज रफ़्तार से लत्तीपाकर की तरफ से आ कर झोला को झपट मारकर भाग गया. वहीं झोला का डंटी हाथ में ही रह गया.वहीं जब गोपालपुर थाना प्रभारी को इसकी सूचना मिली तोह उनके द्वारा त्वरित कार्यवाई करते हुए. सारे आने जाने वाले रास्ते को सील कर दिया गया था और जांच सुरु किया गया लेकिन अपराधी बच निकलने में सफल रहा.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article