खबर रोहतास जिला से हैं। आज जमुहार के गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में के दूसरे दीक्षांत समारोह में केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हुए। बता दें कि गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय का दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया है।
इस दौरान भाजपा के पूर्व सांसद गोपाल नारायण सिंह ने उनका स्वागत किया। इस दीक्षांत समारोह में कुल 729 छात्र छात्राओं को उपाधि प्रदान किया गया। जिसमें छात्रों को मुख्य अतिथि के हाथों मेडल प्रदान किया गया। केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आगमन को लेकर सुरक्षा का बेहतर इंतजाम किया गया हैं। विश्विद्यालय के देवमंगल सभागार में यह दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया हैं। जिसमें कुलपति महेंद्र कुमार सिंह ने आगन्तुक अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।