ग्रामीणों ने शराब सर्च अभियान में दीखया रुचि,इमामगंज पुलिस के साथ हज़ारों लीटर शराब किया जब्त

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

बिहार के ग़या जिले के इमामगंज थाना की पुलिस का शराब को लेकर अनोखा पहला देखने को मिला, इमामगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत झिकटिया के वार्ड नंबर आठ में शराब को लेकर थानाध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में ग्रामीणों के बीच जागरूकता अभियान चलाकर हज़ारों लीटर देशी शराब और जावा महुआ को किया जब्त। यह अभियान ग्रामीणों के सहयोग से घर घर में चलाया गया सर्च अभियान,जिसमें गांव के बाधार और खेतों से लावारिस हालात में देशी महुआ शराब और जावा महुआ को जब्त किया गया।

पुलिस के इस अभियान का ग्राम पंचायत झिकटिया के वार्ड नंबर आठ की ग्रामीण जनता ने स्वागत करते हुए,पुलिस के साथ शराब घर घर में सर्च किया। और ग्रामीणों ने शपथ लिया की शराब बेचेंगे न पियेंगे। इस अभियान में पूरे झिकटिया और कहतो गांव के युवा एवं बुजुर्गों ने भाग लेकर इस शराबबंदी को सफल बनाया । इस सफल अभियान को देखकर पुलिस का भी मनोबल बढ़ा है। और यह अभियान पूरे थाना क्षेत्र में चलाया जाएगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article